ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना बीटा-2 में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण नागर ने दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, अधिवक्ता रामशरण नागर ने बताया कि जब उन्होंने हाल ही में अपना फेसबुक अकाउंट चेक किया तो उन्होंने पाया कि कुलदीप दुबे, निवासी कन्नौज, ने दो आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इन पोस्ट्स में अखिलेश यादव और उनकी मां के लिए अशोभनीय, अपमानजनक और घृणास्पद भाषा का प्रयोग किया गया था।
रामशरण नागर के अनुसार, इन पोस्ट्स को कुलदीप दुबे के समर्थकों ने लाइक और शेयर भी किया, जिससे सपा कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव के समर्थकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने चेताया कि इस प्रकार की पोस्ट से लोक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँच सकता है और यह मानहानि और आपराधिक श्रेणी में आता है।
अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्ट के डिजिटल प्रमाणों को खंगाला जा रहा है।
साभार सहित
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026