आगरा। दस साल के बालक द्वारा जबरदस्त जांबाजी दिखाते हुए मगरमच्छ से अपने पिता की जान बचाने का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, थाना बासौनी क्षेत्र के झरनापुरा गांव में चंबल नदी किनारे पानी भरने गए किसान वीरभान पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। नदी में छिपे मगरमच्छ ने वीरभान का पैर पकड़ लिया और उसे पानी में खींचने लगा। यह नजारा देखकर उसके साथ मौजूद दस वर्षीय बेटे अजय ने घबराने के बजाय बहादुरी दिखाई।
अजय ने झट से पास पड़ा डंडा उठाया और नदी में छलांग लगा दी। उसने मगरमच्छ पर बार-बार डंडे से प्रहार किया, जिससे मगरमच्छ ने वीरभान को छोड़ दिया और अजय की ओर बढ़ा। पहले से ही सजग अ फुर्ती से मगरमच्छ से बचकर बाहर आ गया। इधर मगरमच्छ के चंगुल से छूटने के बाद वीरभान भी नदी से बाहर निकल आया।
शोर शराब सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वीरभान के पैर में मगरमच्छ के दांतों से गंभीर चोटें आईं। उसे बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पूरे गांव में अजय की सूझबूझ और साहस की चर्चा हो रही है।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026