Agra, Uttar Pradesh, India. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज सोमवार सुबह ताजमहल पहुँच गए। गाइड नितिन ने उन्हें पूरे ताजमहल का भ्रमण कराया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की सुंदरता और उसकी पच्चीकारी देखकर अभिनेता अनुपम खेर मुग्ध नजर आए। ताजमहल का भ्रमण करने के बाद उन्होंने अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘ताजमहल बहुत खूबसूरत है। लोगों को इसे अवश्य देखना चाहिए।’
पच्चीकारी के हुए कायल
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दोनों आगरा में मैक फिल्म्स की फिल्म शूटिंग के लिए आए हुए हैं। वह सुबह करीब 6:30 बजे ताजमहल पहुंचे। व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने अनुपम ने मास्क लगा रखा था। स्मारक में भ्रमण के दौरान अनुपम ने गाइड नितिन सिंह से मुगलों के इतिहास और आगरा को मुगल सल्तनत की राजधानी चुने जाने की जानकारी की। ताजमहल की पच्चीकारी व वास्तुकला, शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत के बारे में भी काफी दिलचस्पी से जानकारी ली।
मास्क उतारते ही पीछे लगे लोग
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर जब तक मास्क लगाए हुए थे उन्हें कोई पहचान नहीं सका लेकिन जैसे ही उन्हें अपना चश्मा व मास्क उतारा, पर्यटक उन्हें पहचान गए और उनके साथ एक सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके पीछे पीछे दौड़ने लगे। इस दौरान कुछ लोगों की हसरत भी पूरी हो गई। अनुपम खेर के साथ लोगों ने सेल्फी ली और फोटो भी खिंचाए।
वर्षों पुरानी हसरत हुई पूरी
अभिनेता अनुपम खैर ने कहा कि वह लंबे समय से ताजमहल देखना चाहते थे, लेकिन कभी इसके लिए वक्त नहीं मिल सका। आज ताजमहल देखने की उनकी वर्षों पुरानी हसरत पूरी हुई है। ताजमहल बहुत सुंदर है। लोगों को इसे अवश्य देखना चाहिए। अनुपम खेर लगभग डेढ़ घंटा ताजमहल में बिताया। इस दौरान उन्होंने अपने कैमरे में यादगार लम्हों को कैद किया।
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026
- आगरा डीएम का स्कूलों को अल्टीमेटम: वेबसाइट पर डालें फीस और ड्राइवरों का ब्यौरा, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता - March 29, 2026
- आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की बड़ी पहल: आगरा की जेलों में लगेगा स्पेशल कैंप, दिव्यांग कैदियों की होगी मदद - March 29, 2026