बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है और आलिया के फैन्स बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से पहले संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में कास्ट किया था। हालांकि यह फिल्म अभी तक बन नहीं सकी है।
एक न्यूज़ पोर्टल को दिए हालिया इंटरव्यू में आलिया ने बताया है कि जब उनसे ‘इंशाअल्लाह’ की जगह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम करने को कहा गया था तो वह डर गई थीं। आलिया ने कहा कि उनके दिमाग में सलमान खान के ऑपोजिट संजय लीला भंसाली के साथ एक लव स्टोरी बनाने का दिमाग में था। इसके बाद अचानक ही उन्हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ऑफर की गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ‘इंशाअल्लाह’ क्यों नहीं बनाई गई।
इस बारे में आगे बात करते हुए आलिया ने कहा कि जब तक उन्हें ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ऑफर नहीं हुई थी तब तक उन्होंने ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ नहीं पढ़ी थी, जिस पर फिल्म बनाई गई है। आलिया ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म किस तरह की होने वाली है। जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि वह इस तरह का किरदार निभा सकेंगी।
आलिया ने कहा है कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जिंदगी में मिला एक सुनहरा मौका है। आलिया भट्ट के लीड रोल वाली यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन और विजय राज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ के चैप्टर पर आधारित है जिसमें कमाठीपुरा की माफिया गंगूबाई कोठेवाली के बारे में बताया गया है।
-एजेंसियां
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026