उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने सोमवार (3 अक्टूबर, 2022) को मेडिकल मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की रविवार (2 अक्टूबर, 2022) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनको उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मुलायम सिंह की सेहत को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन किया और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यूपी के सीएम ने मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की और वरिष्ठ नेता को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने को कहा है।
मुलायम सिंह यादव यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ और किडनी की जटिलताओं के कारण आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तब ऱविवार शाम को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कुछ समय पहले भी मुलायम सिंह यादव को रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का इलाज मेदांता में ही चलता है, जिसकी वजह से उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है। जुलाई, 2021 में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। जून, 2019 में भी मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीएम योगी ने मुलायम सिंह के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023