नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी मामले में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। उनकी तेज-तर्रार बेटी इशिता सिंह बुधवार को अपने पिता की तरह जोशीला संबोधन देकर चर्चा में आ गई हैं। इशिता ने एक जनसभा में अपने पिता की चिट्ठी को मंच से पढ़कर सुनाया, तो लोग उनका संबोधन सुनकर भावुक हो गए।
देखें वीडियो-
AAP MP @SanjayAzadSln जी द्वारा Jail से लिखे पत्र को उनकी बेटी @Eshitasingh_ ने कार्यक्रम में पढ़ कर सुनाया।
“पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है।
Gandhi जी, Bhagat Singh जी, Nehru जी, लोहिया जी कितने साल जेल में रहें
तो जेल के डर से Sanjay… pic.twitter.com/E4ivh386LJ— AAP (@AamAadmiParty) January 31, 2024
बता दें कि यूपी के सुल्तानपुर जिले में बुधवार को आजाद सेवा समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचीं इशिता सिंह ने अपने पिता संजय सिंह द्वारा जेल से लिखी गई चिट्ठी को मंच से पढ़कर लोगों को बताया। इस कार्यक्रम में संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय सहित कई आप नेता शामिल हुए।
इशिता सिंह ने कहा कि पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है। गांधीजी, भगत सिंह जी, नेहरू जी, लोहिया जी कितने साल जेल में रहें… तो जेल के डर से संजय सिंह रुकने वाला नहीं है।
मुंबई में रहने वाली इशिता सिंह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह प्रसिद्ध निर्देशक अनुभव सिन्हा की चर्चित फिल्म ‘मुल्क’ में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही कई हिंदी-पंजाबी एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फॉलोइंग है।
आम आदमी पार्टी की ओर एक्स पर शेयर किए गए 4 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनके साहस और अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। आप द्वारा 31 जनवरी को दोपहर 2:41 बजे शेयर किए गए वीडियो पर अब तक लाखों से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026