लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार अयोध्या धाम से 08 शहरों दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बंगलुरु के लिए SpiceJet की वायु सेवाओं का आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभार जताया है।
उन्होंने कहा कि, दिल्ली-श्री अयोध्या जी, चेन्नई-श्री अयोध्या जी, अहमदाबाद-श्री अयोध्या जी, जयपुर-श्री अयोध्या जी, पटना-श्री अयोध्या जी, दरभंगा-श्री अयोध्या जी, मुंबई-श्री अयोध्या जी और बंगलुरु-श्री अयोध्या जी के बीच में हवाई सेवा SpiceJet प्रारंभ करने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु के लिए श्री अयोध्या जी से वायु सेवा प्रारंभ हो चुकी है जो सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
श्री अयोध्या धाम से 08 शहरों- दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बंगलुरु के लिए SpiceJet की वायु सेवाओं का आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ हुआ है।
उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का… pic.twitter.com/472OS6vPVl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह कल्पना थी कि श्री अयोध्या जी में भी अपना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, 04 लेन की सड़कें होंगी, रेलवे के दोहरीकरण के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन होगा। लेकिन, आज यह सपना साकार हुआ है।
-एजेंसी
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026