Agra, Uttar Pradesh, India. वरिष्ठ पत्रकार एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम के निवास टैगोर नगर के पीछे दयालबाग क्षेत्र में नगर निगम के सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार की जेसीबी मशीन से 15 दिन पहले बड़े नाले के चैम्बर को तोड़ दिया था। यह सड़क के मध्य में पड़ता है। पिछले 12 दिनों के दौरान नाले के खुले चैम्बर के कारण कई कुत्ते और बच्चे भी गिर चुके हैं। आए दिन चैम्बर में गिरने वाले जीवों को मोहल्ले वालों की मदद से बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका है।
27 सितम्बर की रात्रि 2022 को एक देवी भक्त रात्रि में उस खुले नाले के टूटे हुए चेंबर पर गिर गया था जो कि हनुमान मंदिर में देवी जागरण के कार्यक्रम में आया था। देवी भक्त गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। उसकी पट्टी करवाई गई। नाले के चैम्बर की खुली टूटी सरियों के कारण उसके शरीर पर कई जगह खरोंच आई हैं। नवरात्र के दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पिछले 15 दिनों से लगातार मीडिया की खबरों के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए भाजपा विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल को अवगत कराया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन के अधिकारी गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बागद भाजपा पार्षद अमित दिवाकर 14 दिन के बाद पहली बार घटनास्थल पर पहुंचे। चैम्बर बनाए जाने का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है।
यह खुला टूटा बड़े नाले का चैम्बर दयालबाग क्षेत्र में टैगोर नगर के पीछे हनुमान मंदिर के सामने स्थित है। यब क्षेत्र अमित दिवाकर भाजपा पार्षद का है। क्षेत्रीय पार्षद ने भी इस सन्दर्भ में कोई भी सुनवाई नहीं की। मोहल्ले के निवासी वरिष्ठ पत्रकार एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम से अपनी पीड़ाओं को लगातार व्यक्त कर रहे थे। रात्रि में लाइट का अभाव भी है क्योंकि टोरंट पॉवर भी मंदिर की बिजली को कई बार काट चुका है। इस कारण मंदिर के सामने पड़ने वाले रास्ते पर रात्रि में अंधेरा छाया रहता है।
- आगरा में विश्व नदी दिवस पर यमुना आरती स्थल पर विशेष गोष्ठी आयोजित, नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति पर हुई गंभीर चर्चा - September 27, 2026
- गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘पीएम मोदी ने किया रेलवे का कायापलट, 12 साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं’ - September 27, 2026
- मैनपुरी बेसिक शिक्षा विभाग से 2143 शिक्षामित्रों की फाइलें गायब, महकमे में मचा हड़कंप - September 27, 2026