लखनऊ। यूपी के तराई जिलों में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। माैसम विभाग के मुताबिक मानसूनी ट्रफ लाइन ने दोबारा उत्तर प्रदेश की ओर रुख किया है और वर्तमान में यह बाराबंकी के पास से होकर गुजर रही है। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी तराई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।
बुधवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में गरज-चमक और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं इन इलाकों में वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी के तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा फिर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके असर से तराई में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश होगी।
इन जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर।
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026