माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कोरोना के ख़िलाफ़ भारत के टीकाकरण अभियान की तारीफ़ की है और कहा है कि इससे दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिला है.
बिल गेट्स ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलने के कुछ दिन बाद ही ट्विटर पर अपने विचार साझा किए हैं. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने भी दावोस में हुई बिल गेट्स के साथ मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.
मनसुख मंडाविया के ट्वीट पर जवाब देते हुए बिल गेट्स ने लिखा, “डॉक्टर मनसुख मंडाविया से मिलकर और वैश्विक स्वास्थ्य पर विचारों का आदान-प्रदान कर के बहुत अच्छा लगा. टीकाकरण अभियान में भारत की सफलता और स्वास्थ्य परिणाम पाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग दुनिया के लिए कई सबक देता है.”
भारत ने बीते साल 16 जनवरी को कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान शुरू किया था. इसके बाद से अब तक देश की करीब 88 फ़ीसदी वयस्क आबादी का टीकाकरण पूरा हो चुका है.
-एजेंसियां
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026