आगरा। हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार विशाल शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा का शनिवार की शाम निधन हो गया। कल देर शाम ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
72 वर्षीय सुरेश चंद्र शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चले आ रहे थे। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंत्येष्टि के समय शहर के गणमान्य लोग और पत्रकार मौजूद रहे।
विनम्रता के धनी सुरेश चंद्र शर्मा ने टाउन प्लानिंग विभाग में लम्बे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी और मऊ रोड पर परिवार के साथ रहते थे। आपने अपने पीछे पुत्री ऋतु पचौरी, पुत्र विशाल शर्मा और गौरव शर्मा का भरा-पूरा परिवार बिलखते छोड़ा है।
दिवंगत सुरेश चंद्र शर्मा की शोक सभा कल दिनांक 13 जनवरी (सोमवार) को मऊ रोड, कालिंदीपुरम के समक्ष पंचेश्वर महादेव मंदिर पर अपराह्न दो से तीन बजे के बीच होगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026