Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए एक बार फिर से सक्रियता हो गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार के नेतृत्व में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन आगरा मण्डल, आगरा के मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चन्द्र अग्रवाल को उनके कार्यालय में सौंपा।
आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता, औचित्य एवं किये गये प्रयासों के बारे में अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. देवी सिंह नरवार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल को विस्तार से बताया। डॉ. नरवार ने बताया कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए पिछले 21 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है।
ज्ञात हो यू0पी0 बोर्ड में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षार्थियों की संख्या में उत्तरोत्तर काफी वृद्धि होने से वर्। 1972 में शासन ने उ0प्र0 बोर्ड के कार्यालय का विकेन्द्रीकरण का निर्णय लिया। इसी दृष्टि से मेरठ, बनारस, बरेली, प्रयागराज तथा गोरखपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय खोले गये हैं। वर्ष 2001 में आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए शासन ने प्रस्ताव माँगा, जिसके लिए तीन बार प्रस्ताव प्रेषित किये जा चुके हैं। 5 मार्च 1999 में पहली बार प्रस्ताव शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा शासन को भेजा गया। इसके बाद 4 जून 2001 तथा 28 अगस्त 2017 को मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया।
आगरा के प्रस्तावित यू0पी0 बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरेया, कन्नौज, झांसी, जालौन (उरई), ललितपुर आदि 15 जनपदों को सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव है। इन 15 जनपदों में करीब 8 हजार माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के करीब 11 लाख विद्यार्थी अध्यनरत् हैं, जो एक क्षेत्रीय कार्यालय के लिये पर्याप्त है।
वार्ता के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड कार्यालय की स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी। इस साल बोर्ड की स्थापना को 100 वर्श पूरे हो गये हैं। इसलिए सरकार ‘‘मिशन गौरव’’ के नाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में अगर आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना होती है तो यह भी गौरव की बात होगी। सौंपे गये ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजे जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष डॉ. कुंजिल सिंह चाहर, महामंत्री डॉ. योगेन्द्र सिंह तथा सहसंयोजक जय सिंह कुशवाह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Whamoo Casino te invita a descubrir la alegría de las recompensas reales en España - November 15, 2026
- Spinara Casino – Spin the Wheel of Fortune and Win in Sweden - November 15, 2026
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026