आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार की सुबह गुब्बारों के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा अग्रसेनपुरम की घनी बस्ती में सुबह करीब ग्यारह बजे हुआ। धमाके से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कारण सिलेंडर साइकिल से उछलकर काफी दूर जा गिरा। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि गुब्बारे वाले ने साइकिल खड़ी की। इसके बाद वह सिलेंडर पर पानी डालने लगा। पानी डालते ही तेज धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। सिलेंडर वाला आदमी लहूलुहान पड़ा था।
जहां पर साइकिल खड़ी थी, उसके सामने वाले घर के बाहर खड़े दो लोग भी घायल हो गए। जिस साइकिल पर सिलेंडर रखा था, वो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुब्बारे वाले व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026