डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नवनिर्वाचति राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन ने ऐसी गारंटी दी कि कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। जय श्रीराम और नवीन जैन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान आतिशबाजी और कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा होती रही।
29 फरवरी, 2024 को स्वागत जुलूस के समापन समारोह में नवीन जैन अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टाइल में कार्यकर्ताओं से भाषण नहीं, संवाद किया। साथ ही गारंटी दी। समापन समारोह उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री राकेश गर्ग के कमलानगर सी ब्लॉक स्थित आवास पर हुआ। यहां सुनील विकल समेत तमाम हस्तियां उपस्थित रहीं। संचालन पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने किया। पढ़ते हैं नवीन जैन का चार मिनट 50 सेकेंड्स का वह भाषण, जिसे सुनकर हर किसी में उल्लास छा गया।
नवीन जैन ने कहा- रामाडा से जितने भी चौराहे पड़े, 300 से अधिक स्थानों पर हुजूम के साथ स्वागत किया। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति को स्वच्छ किया है। 20214 से पहले से गुंडे, माफिया और डाकू भी आते थे। अखबारों में बहुत छपा है। डाकू लोकसभा में बैठा करते थे। राजनीतिक दलो में जो गदंगी आई, उसे दूर करने के लिए भारतवर्ष में एक लाल पैदा हुआ, जिसका नाम है नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, जिसने संकल्प लिया कि राजनीति में जो माफियागीरी, भ्रष्टाचार, गंदगी है, उसे समाप्त करना है। वे निरंतर इसी प्रयास में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा- एक समय तो ऐसा था कि भले लोग राजनीति में जाना पसंद नहीं करते थे। कहते थे कि अरे तुम राजनीति में जाओगे, जहां माफिया और अपहरण करने वाले लोग बैठा करते हैं। यह स्थिति आप सबने देखी थी। आज हिम्मत है किसी कि कोई गुंडई कर दे। माफियाओं का पता नहीं है कि वे उत्तर प्रदेश से कहां चले गए।
उत्तर प्रदेश तो हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना है। व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा स्टेट है। गुंडामुक्त और अपराधमुक्त है। जो वसूली करते थे उनकी हिम्मत नहीं है कि हमारे व्यापारी भाइयों को परेशान कर सकें। व्यापारी निश्चिंत हो गए हैं। हमने व्यापारियों का थैला छिनते देखा है। हमने दादी की गोद से छीनकर बच्चे का अपहरण करते हुए भी देखा है। इन सबसे मुक्ति हमें मिल चुकी है।
इसके बाद उन्होंने जनता से संवाद शुरू किया, जो इस प्रकार है-
नवीन जैनः हमने खनऊ में कहा था कि राज्यसभा की 8 सीटें जीती हैं। 8 के आगे जीरो बढ़ा दो तो कितनी होती हैं?
जनता ने जवाब दीः 80
नवीन जैनः कितनी होती हैं?
जनता ने जवाब दियाः 80
नवीन जैनः उत्तर प्रदेश की कितनी लोकसभा सीटें हैं?
जनताः 80
नवीन जैनः कितनी लोकसभा सीटें हैं?
जनताः 80
नवीन जैन- 80 की 80 जीतेंगे। अभी तो 8 जीतने की झांकी है। 80 लेना बाकी है।
यह सुनते ही लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आशा, आगरा के विकास के लिए काम करते रहेंगे
फिर नवीन जैन ने कहा- तीसरी बार एनडीए की 400 से अधिक सीटें लेकर देश के महान सपूत नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प हिंदुस्तान की जनता ले चुकी है।
उन्होंने कहा- सुबह 9 बजे से कार्यकर्ता लगे हैं। 8 बजे चुके हैं। सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ। आपको विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यकर्ताओं की आन-बान-शान की रक्षा करने की जिम्मेदारी मेरी है। किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी दिक्कत आए तो नवीन जैन का मोबाइल नम्बर सबके पास है कि नहीं
जनता का जवाबः है
नवीन जैनः .., सबके पास है कि नहीं
जनता का जवाबः है
नवीन जैनः मोबाइल कर देना, आपको समस्या से छुटकारा दिलाने की गारंटी मेरी है।
यह सुनकर कार्यकर्ता खुशी में तालियां बजाने लगे। जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। नवीन जैन जिंदाबाद कहने लगे।
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026
- आगरा की विरासत को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार; जापानी विशेषज्ञ और शिक्षाविद् ताजनगरी के विकास का बनाएंगे मास्टरप्लान - March 17, 2026