लखनऊ। न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी चल रही है। मंगलवार सुबह से ही एक साथ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में ये छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी के बाद के हड़कंप मच गया है। वहीं, विपक्षी नेताओं की तरफ से इस छापेमारी को लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस छापेमारी पर सवाल उठाया है।
छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं।
ये कोई नयी बात नहीं है ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे,
लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिये जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे! pic.twitter.com/JNlwmb7uIc— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 3, 2023
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, ”छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं। ये कोई नयी बात नहीं है ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिये जा रहे हैं ये भी तो कोई छापे!”
PM मोदी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं।
खासतौर से उन लोगों से जो उनकी विफलताओं पर, उनकी नाकामियों पर उनसे सवाल पूछते हैं।
वो विपक्ष के नेता हों या फिर पत्रकार, सच बोलने वालों को प्रताड़ित किया जाएगा।
आज फिर से पत्रकारों पर छापेमारी इसी बात का प्रमाण है।
— Congress (@INCIndia) October 3, 2023
इसके साथ ही कांग्रेस ने भी इस छापेमारी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, PM मोदी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं। खासतौर से उन लोगों से जो उनकी विफलताओं पर, उनकी नाकामियों पर उनसे सवाल पूछते हैं। वो विपक्ष के नेता हों या फिर पत्रकार, सच बोलने वालों को प्रताड़ित किया जाएगा। आज फिर से पत्रकारों पर छापेमारी इसी बात का प्रमाण है।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023