Hathras (Uttar Pradesh, India) । कोरोना वायरस यानि कोविड-19 को सही मायने में मात देना है तो हम सभी को “दो गज की दूरी” के अनुशासन को अपने जीवन में उतारना होगा । बहुत लम्बे समय तक देश को लाक डाउन के हवाले नहीं किया जा सकता । सरकार द्वारा जरूरी सेवाओं और दफ्तरों में कामकाज शुरू करने के साथ ही दो गज की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । इस जिम्मेदारी को तब तक निभाने की बड़ी जरूरत है जब तक कि इस वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन या मुकम्मल इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती ।
भीड़ से बचें
“इस समय देश एक ऐसे वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है जो कि अदृश्य व अनजाना है । ऐसे में उससे सुरक्षित रहना है तो जरूरी सावधानी तो बरतनी ही होगी । इस बारे में लोगों को बराबर जागरूक भी किया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचना है तो सार्वजानिक स्थलों पर एक दूसरे से कम से कम दो गज यानि छह फुट की दूरी बनाकर रखें क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से आप भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं । इसके लिए जरूरी है कि किसी भी स्थल पर भीड़भाड़ से बचना होगा । खरीदारी के वक्त भी इसका पालन करना होगा । किसी भी दुकान (शॉप) पर एक समय पर पांच लोगो से ज्यादा की भीड़ से बचना होगा”।
सफाई का रखें ख्याल
कार्यालयों में भी एक उचित दूरी पर ही बैठकर कार्य करना होगा । घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना भी बहुत जरूरी होगा । वायरस घर-दुकान या कार्यालय की सतह और सामानों पर भी हो सकते हैं, इसलिए साफ़-सफाई पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है । ऐसे स्थलों और दफ्तरों की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर या कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं । इन स्थलों के बार-बार इस्तेमाल होने के चलते काउंटर, दरवाजों, कुण्डियों आदि के जरिये संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए उनकी भी विधिवत सफाई का ख्याल रखें ।
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें
कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जैसे सांस फूलना या अत्यधिक तेज बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 अथवा अपने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला सर्विलेंस अधिकारी से तुरंत संपर्क करें। वहीं, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया दो गज की दूरी बनाना आवश्यक है इससे हमें अपनी आम दिनचर्या में अपनाना बहुत जरूरी है।
जीवन में इनको अपनाएं-कोरोना से सुरक्षा पाएं
- हाथों को साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से धुलें
- सार्वजानिक स्थलों पर दूसरे से दो गज दूर रहें
- बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगायें नाक,मुंह और आँख को न छुएं
- खांसने, छींकने और थूकने के शिष्टाचार को समझें
- इधर-उधर पड़ी चीजों को अनावश्यक न छुएं
- ध्यान, योगा और प्राणायाम करें
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार लें
- बुजुर्ग, छोटे बच्चे व गर्भवती तभी बाहर निकलें जब बहुत जरूरी हो
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026