Agra, Uttar Pradesh, India. जाट समाज वेलफेयर एसोसिएशन आगरा का 17वां दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बज से है। स्थान है- शिव गार्डन फार्म हाउस/रतन पैलेस, अंसल कोर्ट यार्ड के सामने, 100 फुटा रोड, दहतोरा आगरा।
संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह सोलंकी एवं महासचिव राकेश चौधरी ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ‘चपौटा’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट’ का लोकार्पण किया जाएगा। गोकुला जाट पर शोधपूर्ण उपन्यास लिखने के लिए डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान भी किया जएगा। श्री सोलंकी ने बताया कि वीर गोकुला जाट पर पहला संपूर्ण उपन्यास है। गोकुला जाट के वंशज आज भी तिल्हू गांव में रहते हैं, जो सादाबाद तहसील (हाथरस जिला) में बिसावर के निकट है। वीर गोकुला जाट ने मुगल शासक औरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्हीं की वीरता के कारण मथुरा के मंदिर सुरक्षित हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारी धर्मवीर सिंह एडवोकेट, किशन सिंह चाहर, शिवराम सिंह चौधरी, गुलवीर सिंह, बाबूलाल छौंकर, सीताराम, चन्द्रवीर सिंह खिरवार, नवल सिंह चौधरी, बच्चू सिंह सोलंकी, अशेक कुमार ठेनुआं, पन्नलाल चाहर, मुख्तार सिंह, विंग कमांडर भूरी सिंह चाहर, द्वारिका प्रसाद कुंतल, राजवीर सिंह चाहर प्रधान ने जाट समाज से अपील की है कि समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें।
पुस्तक खरीदने की अपील
पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर ‘हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट’ पुस्तक उपलब्थ रहेगी। पुस्तक का मूल्य 299 रुपये है लेकिन समाज के लिए 250 रुपये मूल्य रखा गया है। सभी बंधु पुस्तक अवश्य लें ताकि आने वाली पीढ़ी समाज के गौरव वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा से अवगत हो सके। पहली बार वीर गोकुला जाट के बारे में समग्र जानकारी के साथ शोधपूर्ण पुस्तक प्रकाशित हुई है, जो उपन्यास शैली में है। हमारे घरों में यह पुस्तक अवश्य होनी चाहिए। प्रत्येक बंधु कम से कम दो पुस्तकें खरीदे, एक पुस्तक दीपावली पर परिचितों को उपहार के रूप में दें। समाज के विवाह, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और पुण्य तिथि पर पुस्तक को उपहार के रूप में दें।
हिन्दू धर्मरक्षक वीर गोकुला जाट पुस्तक ऑनलाइन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह ‘चपौटा’ की पुस्तक ‘हिन्दू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट’ का लोकार्पण
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026