माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद पर शिकंजा कसा है। लखनऊ में अतीक अहमद की करीब 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। लखनऊ में अतीक अहमद की व्यवसायिक जमीन और आवासीय भूखंड कुर्क किये जाएंगे। गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने की अनुमति दे दी है।
कुर्क की जाने वाली संपत्तियों में लखनऊ के गोमती नगर के विजयखंड में अतीक अहमद के नाम पर 400 वर्ग मीटर जमीन और भैंसोरा में करीब 51 बिस्वा जमीन भी शामिल है। इन दोनों जमीनों की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन जमीनों में एक संपत्ति व्यावसायिक और दूसरी आवासीय भूखंड है। बता दें कि धूमनगंज थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए डीएम प्रयागराज से अनुमति मांगी थी।
बता दें कि पिछले महीने 14 सितंबर को भी लखनऊ के सीतापुर रोड पर स्थित अतीक अहमद का बंगला कुर्क किया गया था। ये कुर्की भी गैंगस्टर एक्ट में की गई थी। इस बंगले की कीमत करीब आठ करोड़ आंकी गई थी। इसके साथ ही इसी दिन प्रयागराज में अतीक अहमद के दो भूखंडों को भी कुर्क किया गया था। प्रयागराज के कसारी मसारी में 8 करोड़ के 2 भूखंडों को कुर्क किया गया था।
माफिया अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। उसके खिलाफ 97 आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं। बता दें कि अतीक के खिलाफ कुल 53 मुक़दमे विचाराधीन हैं। वहीं अब तक अतीक अहमद के गैंग से जुड़े 144 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जबकि अतीक अहमद से जुड़े 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
बाहुबली अतीक अहमद व उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अब तक कुल 207 करोड़ 94 लाख 6 हजार 350 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। जबकि अन्य नियमों के तहत ध्वस्तीकरण, जब्ती करण और अवैध कब्जे से मुक्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 751 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपए हैं। अगर इन दोनों को मिला दे तो 959 करोड़ 63 लाख 2 हजार 350 रुपए की चोट अतीक अहमद को अब तक पहुंचाई गई है।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026