मुरादाबाद में रहने वाले यूट्यूबर मोहम्मद आमिर को पुलिस ने 25 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आमिर पर अपने यूट्यूब चैनल ‘TRT’ के माध्यम से साधु-संतों और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां का आरोप है। वायरल वीडियो में आमिर साधु के भेष में भद्दी गालियां देता दिखाई दिया, जिसके बाद अमन ठाकुर नामक युवक ने X पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर के विरुद्ध बीएनएस की धारा राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने 197 (1), धार्मिक सद्भाव खराब करने 353 (2), अपमानित करने 352 व 67 आइटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी लिखकर गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
साधु-संतों पर टिप्पणी का मामला होने के चलते पुलिस ने आनन-फानन में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली। फिर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सात साल से कम सजा की धाराओं में प्राथमिकी के चलते शांतिभंग में चालान करते हुए निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया की देवी देवताओं पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युट्यूबर मोहम्मद आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. साथ उनकी टीम के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा की आपत्तिजनक जो आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की है अगर उन वीडियो को शेयर किया गया तो शेयर करने वाले के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.
साभार सहित
- ’INDIA’ ब्लॉक की महारैली पर जेपी नड्डा का तीखा हमला: बोले— “यह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता की सोची-समझी साजिश” - November 1, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में गूंजी ‘INDIA’ ब्लॉक की आवाज: राहुल गांधी बोले— ‘वोट चोरी देशद्रोह के समान, ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल’ - November 1, 2026
- “यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे भी बेहतर, 2027 में मिलेगी बीजेपी को डबल हार”, दिल्ली के रामलीला मैदान से अखिलेश यादव की ललकार - November 1, 2026