गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ऐसे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही घर में अपनी सगी बहन का बलात्कार करते थे। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ पुलिस थाना की 14 वर्षीय पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। घर में उसके साथ दो सगे भाई रहते हैं।एक की उम्र 20 साल, तो दूसरे की 23 साल है। मां के घर से बाहर जाने के बाद दोनों भाई अपनी बहन का बलात्कार करते थे। इतना ही नहीं किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे।
पिछले एक साल से दोनों भाई अपनी बहन का बलात्कार कर रहे थे,जिससे कारण वो गर्भवती हो गई। शनिवार को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तब उसकी मां उसे अल्ट्रासाउंड के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में ले गई। जहां पुष्टि हुई कि वो 22 सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर टीला मोड़ पुलिस थाने आई। उन्होंने अपने दोनों बेटों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी (गैंगरेप) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच जारी है।
Compiled by up18news
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा: बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के रिजल्ट से नाराज छात्र पानी की टंकी पर चढ़े, शैक्षणिक सत्र बचाने की गुहार - October 12, 2026