आगरा: गुरद्वारा दशमपिता शाहगंज पर देश में तेजी से बढ़ते धर्मांतरण के मामलों को लेकर आज गुरद्वारा शाहगंज क्षेत्र में सिख सिंधी और पंजाबी समाज द्वारा एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का संचालन स्थानीय गुरुद्वारे के तत्वावधान में किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य वक्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज की एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर कर रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के हेड ग्रंथी टीटू सिंह जी,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ,सरदार कवलजीत सिंह, सिंधी समाज से श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, सिमरन उपाध्याय ,रोहित कत्याल, राधे मल्होत्रा ,बॉबी आनंद ,हरपाल सिंह ज्ञानी कुलविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह आदि वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ें, ताकि वे किसी भी प्रकार के भटकाव से बच सकें।
सभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि धर्मांतरण के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी और इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्ति:
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश कुमार,गुरुद्वारा गुरु का ताल से हैड ग्रंथि टीटू सिंह जी, गुरुद्वारा माईथान से प्रधान कंवलदीप सिंह,ग्रंथि कुलविंदर सिंह, गुरुद्वारा शहीद नगर से सरदार हरपाल सिंह, शाहगंज गुरुद्वारे के प्रधान बॉबी आनंद, समाजसेवी हेमंत भोजवानी, श्याम भोजवानी, रोहित कत्याल, राधे मल्होत्रा, रवि तिरलोकानी, सुंदर चेतवानी, मोहन गनवानी, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, इंदरजीत सिंह, भरत मंगरानी, अजय अरोरा, नरेश लखवानी, संजय सेठ, जॉनी अरोरा, विकी कपूर, राकेश गुलाटी, गुरमीत सिंह, विजय भाटिया, रीटा अरोरा, पूनम, कन्हैया सोनी, घनश्याम ख्यानी, नीरज कालरा, गुलशन तुलसानी, अजय अरोरा, सहित अनेक प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “एक धर्म, एक समाज – सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ किया गया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आगरा के कमला नगर में निकली चक्रवर्ती दिग्विजय शोभायात्रा: श्वेत रथ पर सौधर्म इंद्र बने सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन ने निभाई भरत चक्रवर्ती की भूमिका - November 22, 2026
- कान्हा के रण में कंस का अंत, अधर्म पर धर्म की विजय: आगरा में आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जला कंस का पुतला - November 22, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो मामले; एक दिन में रकम दोगुनी करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख, टेलीग्राम ठगी में 2.14 लाख गए - November 22, 2026