लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह डेरा के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त के पद पर तैनाती मिल गई है।
उत्तर प्रदेश में देर रात किए गए तबादले में समाज कल्याण विभाग के सचिव पद तैनात समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी मिली है।
स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।
इसके आलावा शासन के जारी आदेश में सचिव गृह विभाग वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। वहीं बी चन्द्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाते हुए, सचिव महिला कल्याण पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास एवं प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साभार सहित
- आगरा में चमत्कार! डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जीवित हुईं 65 वर्षीय महिला - July 30, 2026
- आगरा में ‘गोल्ड लोन’ के नाम पर बड़ा फ्रॉड; ब्लैंक चेक से निकाले 50.60 लाख, बैंक मैनेजरों और प्राइवेट फाइनेंस कंपनी पर FIR - July 30, 2026
- आगरा में नमक की मंडी के ज्वेलर्स को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी जा रही है चौथ, आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस - July 30, 2026