उत्तर पूर्वी हवाओं ने दिन-रात के पारा गिरा दिए। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन दूसरे मौसमी सिस्टम प्रभावी हो जाने से नमी बढ़ गई और तापमान चढ़ने के बजाए गिर गए। दिन का पारा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विज्ञानियोंं ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को फिर आंधी-पानी संभव है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
कानपुर में अधिकतम तापमान 35 से गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.8 से 21 डिग्री हो गया जो सामान्य से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमानों में कमी आई थी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमानों में वृद्धि होनी थी। पर हवा की दिशा बदल जाने से तापमान गिर गए। उत्तर पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तर पूर्वी हवाएं चलने लगीं। इससे हवा में नमी बढ़ गई। अधिकतम नमी 56 और न्यूनतम नमी 36 फीसदी हो गई। तीन मौसमी सिस्टम कार्य कर रहे हैं। हवा की रफ्तार भी 20-25 किमी प्रति घंटा की रही।
16 को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 16 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके अतिरिक्त कई मौसमी सिस्टम अभी भी कार्य कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। 18 को उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आंधी-पानी की संभावना है।
दो डिग्री बढ़ा पारा, जोर पकड़ेगी गर्मी
वहीं ताजनगरी आगरा में आसमान साफ होने के बाद गर्मी दोबारा से जोर पकड़ रही है। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम रह गया। इसे 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से अधिक हो गया है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल तक दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।
-साभार सहित
- आगरा में चमत्कार! डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जीवित हुईं 65 वर्षीय महिला - July 30, 2026
- आगरा में ‘गोल्ड लोन’ के नाम पर बड़ा फ्रॉड; ब्लैंक चेक से निकाले 50.60 लाख, बैंक मैनेजरों और प्राइवेट फाइनेंस कंपनी पर FIR - July 30, 2026
- आगरा में नमक की मंडी के ज्वेलर्स को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी जा रही है चौथ, आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस - July 30, 2026