लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश में मंडल और जिला स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिनमें आगरा और मथुरा मंडल से जुड़े पद भी शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार नगेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर आगरा का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके आगरा मंडलायुक्त बनने की खबर से मथुरा जनपद में हर्ष का माहौल बताया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रशांत नागर को मुख्य विकास अधिकारी मऊ के पद से नगर आयुक्त फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव, जो अब तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे, उन्हें मुख्य विकास अधिकारी मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनीष मीना को मुख्य विकास अधिकारी मथुरा से हटाकर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. वृंदा गुप्ता, संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद को मुख्य विकास अधिकारी मथुरा बनाया गया है।
इसके अलावा रविंद्र प्रसाद, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उनके वर्तमान पद के साथ आयुक्त खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026