राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई मुख्य सड़कों पर पानी आ गया है. गुरुवार सुबह यमुना नदी का पानी दिल्ली में यमुना से सटे रिंग रोड, कश्मीरी गेट, आईटीओ के आसपास भर गया है.
इनमें जीटी करनाल रोड, निगम बोध घाट रोड, पुराना लोहे वाला पुल जैसी जगहें भी शामिल हैं. दिल्ली के निचले इलाकों में बुधवार से ही पानी घुसना शुरू हो गया था.
दिल्ली में बुधवार रात दस बजे यमुना का जलस्तर 208.08 मीटर दर्ज किया गया था, जिससे 45 सालों का रिकॉर्ड टूट गया.
इस बीच दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को कुछ रास्तों से बचने की सलाह दी है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया ध्वस्त: अवैध निर्माण हटाने के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - September 5, 2026
- ताजनगरी में सजेगा इलेक्ट्रिक उद्योग का भव्य मंच: 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में होगा पहले विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन - September 5, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: कहा- जो पार्टी मंदिर के दान-मान को लूट चुकी है, वह आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने - September 5, 2026