मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान जारी है। आज शेयर बाजार में दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए हैं। आज बाजार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसी के साथ सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।
कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिला है। आज आईटी और बैंकिंग शेयरों के शेयरों में जबरदस्त का उछाल देखने को मिला है। बेंचमार्क स्टॉक सूचकांक गुरुवार को इंट्रा-डे में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी आ गई है। इसके बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 66,000 अंक के पार पहुंच गया।
आज इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है।
आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 670.31 अंक या 1.02 प्रतिशत उछलकर 66,064.21 के अपने सर्वकालिक इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया। वहीं, बैरोमीटर 164.99 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 65,558.89 पर बंद हुआ।
इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 29.45 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 19,413.75 पर बंद हुआ। आज दिन के दौरान, यह 182.7 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 19,567 के अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयरों टॉप गेनर्स रहे। इस साल जून के तिमाही के एक दिन के बाद टीसीएस 2.47 प्रतिशत चढ़ गई। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने बुधवार को जून तिमाही में 16.83 फीसदी की वृद्धि के साथ 11,074 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पावर ग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026