नई दिल्ली। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बालयोगी उमेश नाथ महाराज को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। उमेश नाथ महाराज उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार सुबह अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी मध्य प्रदेश से जिन्हें राज्यसभा भेज रही है, उसमें माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और एल मुरुगन का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी है। ये नाम है उमेश नाथ महाराज का। उमेश नाथ संत सोहनदास महाराज के शिष्य हैं।
उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बालयोगी उमेश नाथ महाराज राज्यसभा चुनाव के लिए जल्द नामांकन भरेंगे। उमेश नाथ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वाल्मीकि धाम आश्रम में जश्न का माहौल है। उज्जैन के संत समुदाय ने इस पर खुशी भी जाहिर की है। उमेश नाथ को राज्यसभा भेजे जाने की जानकारी उस वक्त मिली, जब वह पूजा पाठ कर रहे थे।
कई बड़े नेता लेते हैं आशीर्वाद
उमेश नाथ की कांग्रेस के अलावा बीजेपी नेताओं के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी दिखते रहे हैं। कई मौकों पर कई बड़े नेता उनसे आशीर्वाद लेते भी दिखते रहे हैं। सिंहस्थ के दौरान बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संत उमेश नाथ महाराज के साथ समरसता स्नान भी किया था। इसके अलावा शिवराज सिंह भी उनका आशीर्वाद लिया करते थे। हाल ही में मौजूदा सीएम मोहन यादव भी वाल्मीकि धाम पहुंचे थे।
दिग्विजय सिंह ने किया था वाल्मीकि आश्रम का उद्घाटन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिप्रा नदी किनारे महर्षि वाल्मीकि आश्रम का उद्घाटन किया था। बताया जाता है कि संत उमेश नाथ को उनकी माता ने बाल्यावस्था में ही आध्यात्म के मार्ग पर समर्पित कर दिया था।
– एजेंसी
- TET का ‘टेंशन’: फिरोजाबाद में महिला शिक्षकों की हुंकार, बोलीं- आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी - February 26, 2026
- मेरठ में फिल्मी सरेंडर: एक हाथ में तमंचा, दूसरे में सुलगती बीड़ी… पुलिस घेरे के बीच हत्यारोपी का ‘टशन’ - February 26, 2026
- जो भी बीवी भागेगी, उसे गोली मारूँगा…मेरठ में खूनी ‘इंसाफ’: पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, वीडियो बनाकर पुलिस को दी चुनौती - February 26, 2026