लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की विदाई से पहले पूरब और पश्चिम दोनों ही संभागों में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार सोमवार को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 13 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगभग 38 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।
इन जिलों में गिर सकते हैं ओले
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बदायूं सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का परिणाम है, जो अगले 24 से 48 घंटे तक प्रभावी रह सकता है। जनता को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें।
- अयोध्या के 10वें भव्य दीपोत्सव पर बोले सीएम योगी: “2017 से पहले अव्यवस्था झेल रही रामनगरी में अब हुआ नया सूर्योदय” - October 27, 2026
- राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए योगी सरकार ने गठित की SIT, लखनऊ आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल - October 27, 2026
- ”जब वोट ही चोरी हो जाए तो कुछ भी सुरक्षित नहीं”: 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला - October 27, 2026