– मेदांता मेडिसिटी के सीएमडी डा. नरेश त्रेहान और डॉ. केके हांडा ने कोविड प्रोटोकॉल बिहेवियर और वैक्सीनेशन को बताया जरूरी
– आगरा के नौ सहित 14 रोटरी क्लबों ने सीखा कैसे बचा जा सकता है कोरोना के प्रकोप से, तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारी रखें
Agra, Uttar Pradesh, India. अगर हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचना है, इसके प्रकोप को कम करना है तो दो चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं। पहली वैक्सीनेशन और दूसरी कोविड प्रोटोकॉल बिहेवियर। यह कहना है मेदांता मेडिसिटी के सीएमडी डा. नरेश त्रेहान और मेदांता में ही चेयरमैन ईएनटी एंड हेड-नेक सर्जरी डा. केके हांडा का।
मेदांता हॉस्पिटल और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 की ओर से कोरोना से पुररुत्थान, वैक्सीनेशन, जागरूकता और ब्लैक फंगस विषय पर एक लाइव सेशन शनिवार को आयोजित किया गया। देश भर के लाखों लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना और लाभान्वित हुए। आगरा के नौ रोटरी क्लब, उनके अध्यक्ष और पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके अलावा कानपुर, अलीगढ़ और झांसी के रोटरी क्लब भी वेबिनार से लाभान्वित हुए।
सर्वप्रथम रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3110 गर्वनर दिनेश चंद्र शुक्ला ने डॉ. नरेश त्रेहान और डॉ. केके हांडा का स्वागत किया। उन्होंने कोविड टाइम में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। कहा कि तमाम पाबंदियों के बीच क्लब ने इस संकट की घड़ी में जिस तरह काम किया है उसने पूरे देश में मानवता की मिसाल पेश की है।
डॉ. त्रेहान ने लोगों को तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि जब मामले कम होने लगते हैं, पाबंदियां खुलने लगती हैं, लोग अहतियात बरतना कम कर देते हैं तो वायरस को फैलने का मौका मिलता है और एक नई लहर आती है। यह पहले से अधिक ताकतवर होती है क्योंकि वायरस खुद को बदल चुका होता है। अगर हम कोरोना से सुरक्षा के नियमों का पालन करते रहेंगे, जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाते जाएंगे, भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगे, मास्क का उपयोग करते रहेंगे तो तीसरी लहर का प्रकोप कम कर पाएंगे। डॉ. त्रेहान ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में तीसरी लहर का आना तय माना जा सकता है, अब यह हमारे ऊपर है कि हम इसके कहर को कैसे कम कर सकते हैं। अगर हम 70 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीनेट करते हैं तो 50 प्रतिशत तक सुरक्षित होंगे और यदि 90 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगती है तो तीसरी लहर में 10 से 15 प्रतिशत लोग ही संक्रमित होंगे।

डॉ. केके हांडा ने ब्लैक फंगस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहने की है। यह एक फंगल इनफेक्शन है जो नाक और गले के जरिए फैलता है फिर कमजोर इम्युनिटी होने पर खतरनाक हो जाता है। जिन लोगों को कोविड है, कोविड से ठीक हो चुके हैं और डायबिटीज का स्तर अनियंत्रित रहता है उनमें यह अधिक खतरनाक हो जाता है। पहली लहर में उनके पास महीने में एक, इसके बाद हफ्ते में एक और वर्तमान में प्रतिदिन 10 से 12 केस आ रहे हैं।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष और रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सचिव राजीव सिंह और एक्जीक्यूटिव सचिव राजेश सुराना ने कार्यक्रम को होस्ट किया। उन्होंने बताया कि बीमारी की भयावहता हम पर निर्भर है। सितंबर और अक्टूबर में तीसरी लहर आने की संभावना है, अगर हम नियमों का पालन करेंगे तभी इसे नियंत्रण में रख पाएंगे। जनवरी और फरवरी 2021 टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। अगर हम सतर्क रहे और तीसरी लहर गुजर गई तो राहत की स्थिति हो सकती है। रोटेरियन डॉ. जयदीप मल्होत्रा और देवप्रिया उक्सा ने आगरा वासियों की ओर से रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3110 गर्वनर डीसी शुक्ला और दोनों ही वरिष्ठ चिकित्सकों का परिचय कराया।
रोटरी क्लब आगरा सफायर से रोटेरियन शरत चंद्रा, गगन बर्मन, रोटरी क्लब आगरा नार्थ से सुधीर गुप्ता, रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी से संजीव कुमार गर्ग, रोटरी क्लब कानपुर शौर्य से मयंक राय, रोटरी क्लब झांसी रानी से सजनीता परवार, रोटरी क्लब कानपुर वेस्ट से अतुल मेहता, रोटरी क्लब आगरा नार्थ ईस्ट से राजीव कुमार जैन, रोटरी क्लब आगरा वेस्ट से राजीव राजपूत, रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर से मीना सिंह, रोटरी क्लब आगरा से डॉ. आलोक मित्तल, रोटरी क्लब आगरा मिड टाउन से डॉ. संतोष कुमार त्यागी, रोटरी क्लब आगरा विशाल से अमित अग्रवाल, रोटरी क्लब फ्रेंड्स से धर्मवीर सिंह तोमर, रोटरी क्लब आगरा ग्रांट से शरद चंद्र बंसल ने चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रामनारायण अग्रवाल, मोतीलाल जैन और शिवराज भार्गव ने कहा कि यह जानकारी सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे का बचाव इसी पर आधारित है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026