आगरा: नगर की प्रमुख रामलीला में रविवार को श्रीराम के अयोध्या लौटने के बाद उनका राज्याभिषेक की लीला सम्पन्न हुई। सिंहासन पर विराजमान कराने के बाद पहला तिलक गुरु वशिष्ठ ने किया। उसके बाद तिलक करने का क्रम चलता रहा। इसके साथ ही श्रीराम लीला के मंचन का समापन हो गया। समापन पर स्वरूपों की आरती केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने की।
राज्याभिषेक के अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने एक के बाद एक कई सुमधुर भजनों से दर्शकों के बीच भक्ति का सागर बहा दिया।
राजा बने महाराज आज राम राजा बने हैं…, देख लो इस दिल के नगीने में, श्रीराम बसे हैं मेरे सीने में…, ‘पीकर राम नाम का प्याला’, ‘बधाई श्री रामदरबार’, ‘बोलो जय-जय श्री राम’, ‘कौशल्या जायो लल्ला अयोध्या में मचो हल्ला’, ‘दूल्हा बने श्री राम कौशल्या मईया आरती उतारे’ आदि भजनों से मनीष शर्मा ने श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
लीला में दिखाया गया कि श्रीराम के अध्योया लौटने के बाद सभी में प्रसन्नता थी। श्रीराम को राजगद्दी दी गई। उन्होंने स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान कराया गया। उनका प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ के रूप में पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने किया।
उसके बाद श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, उपमंत्री रामांशु शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने तिलक किया। भाजपा नेता श्याम भदौरिया ने भी स्वरूपों का पूजन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी राम, सीता सहित सभी स्वरूपों का पूजन किया।
इस अवसर पर शांति स्वरूप गोयल, विजय अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विजय गोयल, महेश चन्द, बॉबी, प्रकाशचन्द अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रवीन गर्ग, अंजुल बंसल, हृदयेश गोस्वामी, लखन, रामाशीष शर्मा, शालू, राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026