लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं। तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन, बाकी जगहों पर रविवार जैसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो जाएगी। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है।
मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को भी कई इलाकों में ये बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कई जगह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे मौसम में राहत मिल सकती है। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।
इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।
-साभार सहित
- देश भर में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी ने गोमती तट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना - October 27, 2025
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आगरा में भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, युवाओं ने लिया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प - October 27, 2025
- सनातन धर्म की रक्षा हेतु ‘विवाह संस्था’ को बचाने का संकल्प: हिन्दी साहित्य भारती का जन जागरण अभियान - October 27, 2025