यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, दिन के समय जहां तेज धूप रह रही है तो रात में उमस से लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में नाइट हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को दिन के समय हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।
यूपी में हीट वेव के दौरान लगातार पूर्वी हवाएं चलने से नमी बनी रही। तापमान अधिक और नमी ज्यादा होने के कारण उमस रही। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने के कारण बुधवार को काफी उमस रही। अधिकतम नमी 57 और न्यूनतम 37 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है लेकिन तपिश और उमस से राहत की संभावना कम है। वहीं, शुक्रवार से कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव का क्षेत्र बना है वह धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 17 जून तक यह यूपी के एक छोर से कुछ दूरी पर होगा। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र तक इसका असर हो सकता है। इसके बाद मानसून आने की संभावना है। दो दिनों बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
बता दें कि केरल में तय समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक दी थी। जिसके बाद यूपी में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आम तौर पर यूपी में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।
-साभार सहित
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026