Agra, Uttar Pradesh, India. स्मृति संस्था की अध्यक्ष, आईवीएफ विशेषज्ञ और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम की निदेशक डॉ. नीहारिका मल्होत्रा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस बार उन्हें प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है।
देश में बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम कर रही प्रतिष्ठित संस्था आई कैन फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के होटल वेलकम आईटीसी में आयोजित समारोह में आगरा की डॉ. नीहारिका को सांसद लोकसभा चुरू क्षेत्र राहुल कासवान द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि और सांसद रमेश बिधूड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। डॉ. नीहारिका की ओर से यह सम्मान उनकी स्मृति टीम ने मंच पर ग्रहण किया।

गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के -देश भर के चुनिंदा सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों का चयन उनके सामाजिक योगदान के आधार पर किया जाता है। आगरा में स्मृति संस्था का नेतृत्व करते हुए डॉ. नीहारिका लम्बे समय से किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति मुहिम चला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों को गोद लिया है, जहां समय-समय पर पठन-पाठन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा वे स्कूलों में जाकर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं। कोरोना काल में भी डॉ. नीहारिका की संस्था स्मृति ने बढ़-चढ़ कर काम किया। मास्क, सैनेटाइजेशन के ड्राइव चलाए गए और महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ कैम्प लगाए गए।

स्मृति संस्था की निदेशक होने के साथ ही डॉ. नीहारिका आगरा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएचआरओ) की उपाध्यक्ष हैं। वे फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) की यंग टेलेंट वाईटीपी की सबसे युवा चेयरपर्सन भी हैं। इसके अलावा भी वे कई राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। दिल्ली के होटल वेलकम आईटीसी में आयोजित समारोह में सम्मानित करने के लिए देश के सभी राज्यों से सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।
लड़कियों का विवाह किस उम्र में होना चाहिए, 21 या कुछ और
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026