Agra, Uttar Pradesh, India. सेवा मार्ग और लीडर्स आगरा शहर में लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन कराने और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए वृहद स्तर पर जागरुकता अभियान चलाएंगे। इस अभियान का शुभारंभ जयपुर हाउस स्थित जगदंबा मेडिकेयर पर किया गया। नागरिकों को मास्क और सैनिटाइजर का निःशुल्क वितरण किया गया।
मास्क और सैनिजाइजर वितरण की शुरुआत
इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवामार्ग की मुख्य संयोजिका और प्रमुख समाजसेवी डॉ. बीना लवानियां ने वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा- सरकार ने अब वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन भी खत्म कर दिया है। परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए बिना किसी भ्रांति में आए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। तीसरी लहर में हमें परिजनों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने सैनिटाइजर वितरण की शुरुआत भी की।
बचाव के उपाय पूरे रखें
इस मौके पर वरिष्ठ काय-चिकित्सक डॉ बी.के अग्रवाल ने कहा कि तीसरी लहर के बारे में वैज्ञानिकों ने सतर्क किया है। अगर हम कोरोना से बचाव के उपाय पूरे रखेंगे तो तीसरी लहर से मुकाबला कर सकेंगे।
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर आगरा विकास मंच के संदेश जैन, लीडर्स आगरा के सुनील जैन, अमित सेठिया, राहुल जैन, रेणु यादव, नवीन चंचल, राहुल वर्मा, दीपक वर्मा, राजू सविता, सुमित अग्रवाल, निक्की आदि मौजूद थे।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026