इस बार का उत्तर प्रदेश दिवस अपने आप में अन्य वर्षों के अपेक्षा बहुत ही अलग होगा। प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदिनाथ ने 24 जनवरी से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय प्रदेश दिवस बनाने की तैयारी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश दिवस की मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही इस बार यह दिवस उन लोगों के नाम पर होगा जिन्होंने अपनी अनूठी सोच, अद्भुत हौसले और कर्मठता से प्रदेश का मान बढ़ाया है|
इस बार यह दिवस इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेशव्यापी समारोह में श्री राम की यात्रा और महाभारत के प्रेरक प्रसंगों का चित्रण भी किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा| निबंध, क्विज, पेंटिंग, प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम यूपी दिवस की शोभा बढ़ाएंगे। इस बार 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ में अवध शिल्पग्राम का उद्घाटन समारोह हो रहा है जबकि 25 को गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा हाट का विशिष्ट आयोजन होगा| इसके अलावा सभी 75 जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभारी और मंत्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे| एसिड अटैक महिलाओं द्वारा बैंड गायन ,किन्नर कलाकारों द्वारा शबरी प्रसंग की प्रस्तुति, सीता, द्रोपदी ,लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई पूजा देवी जैसे ऐतिहासिक नारियों की वेशभूषा में प्रस्तुति होगी|श्रीराम मॉडल हस्तिनापुर को केंद्र में रखकर महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को मेरठ को केंद्र में रखकर स्वतंत्रता संग्राम के गौरव कृष्ण मूर्ति कलात्मक प्रस्तुति होगी।
एक बार फिर प्रदेश की जनता और जिले के जिले की संस्थाएं इस कार्यक्रमों से अछूती रहेंगी चाहे कारोना के नाम पर या प्रशासन के रुख़ से क्योंकि अब तक किसी भी जिले में किसी भी संस्था या नागरिक से सरकार द्वारा संपर्क नहीं किया गया है। यूपी दिवस 2021 की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सबका विकास सबका सम्मान की थीम पर मनाया जा रहा है।
वर्ष 1950 में 24 जनवरी की तारीख को यूपी अस्तित्व में आया था| इससे पहले ब्रिटिश काल में उत्तर प्रदेश के यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था| उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक की पहल पर वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाने लगा। उत्तर प्रदेश की स्थापना को वर्ष 2021 में 71 वर्ष हो जाएंगे। जैसा हम जानते हैं कि 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस भी होता है इसलिए इस दिवस पर नारी के सम्मान की और उत्थान के दृष्टिकोण से इस दिवस की उपयोगिता और बढ़ जाती है।

राजीव गुप्ता जनस्नेही
फोन नम्बर 9837097850
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026