लखनऊ। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वांचल में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश में बदली, छिटपुट बारिश और धूप के बीच लुका-छुपी का खेल जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ठंडी हवा चल रही हैं। वहीं बादल भी छाये हुए हैं। बादलों की वजह से उमस में थोड़ी राहत मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से चार दिनों तक अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में माध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और बहराइच के आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तराई बेल्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े लगभग 25 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
देवरिया गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार नहीं है। वहीं, बादलों की आवाजाही और तेज धूप से उमस बढ़ सकती है। मानसूनी हवा में कम दबाव का क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में बहराइच और गोरखपुर से होकर गुजर रही है। इसके चलते तराई बेल्ट से जुड़े जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026