लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज भाजपा सांसदों की एक बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से चुनाव में जुटने के साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली अध्यादेश के बहाने उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि देश में कुछ लोग लोकसभा से पहले सेमीफाइनल चाहते थे वो भी कल हो गया।
आपसी अविश्वास से ग्रस्त विपक्ष
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि विपक्षी गठबंधन आपसी अविश्वास से ग्रस्त है। सामाजिक न्याय की बात करने वाले लोगों ने वंशवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्ट राजनीति से देश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।
विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था नतीजे सबके सामने: PM
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष अविश्वास से भरा है और ये दिखाने के लिए वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था और कल सेमीफाइनल हो गया। नतीजा सबके सामने है। मैं उन सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस सेमीफाइनल में हमें जीत दिलाई।’
भ्रष्टाचारी और परिवारवादी इंडिया छोड़ो
सांसदों के साथ बैठक के दौरान PM ने एक नया नारा दिया। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी, परिवारवादी इंडिया छोड़ो। इस बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री मौजूद रहे।
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026