Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा आजमपाड़ा स्थित दरगाह हाजी वाले पीर रह. के सालाना उर्स के दूसरे दिन चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन साबिर कादरी, समाजवादी पार्टी के युवा नेता रिजवान उद्दीन उर्फ प्रिंस व वरिष्ठ समाजसेवी मुईन बाबूजी ने दरगाह पर चादरपोशी कर मोहब्बत का पैगाम दिया।
दूर दूर से पहुँचे जायरीनों ने बड़े ही अक़ीक़त के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाते हुए अमन चैन की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में आये इस्लाम के जानकारों द्वारा तकरीर प्रस्तुत की गई। दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद साबिर मियां कादरी ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल कर तकरीर में मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रिजवान उद्दीन ने कहा कि मजहब के नाम पर लड़ने झगड़ने वाले लोग इंसानियत के दुश्मन है। हिन्दुस्तान की पाक जमी पर सभी धर्मों के बुजर्गो ने मोहब्बत का पैगाम दिया था। ये परंपरा आज भी कायम है। मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ पत्रकार खालिद कुरैशी सहित सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया।
इस मौक़े पर पप्पू राघव, मुईंन बाबूजी, मुकेश यादव, काले कुरैशी, तनवीर अली, अनवर खान, बिट्टू, अनस सैय्यद, मुजीब, ईशान उद्दीन, अज़ीम, मुबीन उसमानी, मानू उसमानी, आरिफ खान, वाहिद सलमानी, मोहित सूरी, जीशान निज़ाम, तनवीर अली, काशिफ़ उद्दीन, मोहम्मद शोएब एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026