UP Rain Returns : यूपी में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन बारिश का नामोंनिशान (No sign of Rain) नहीं हैं। सावन के इस महीने में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। वहीं, कई जिलों में तापमान 35 से ऊपर पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से शुक्रवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत यूपी के कई जिलों हल्की से भारी बारिश की संभावना जतायी है। इसको लेकर विभाग ने 64 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावनाएं हैं। जबकि सूखे का दंश झेल रहे पूर्वी यूपी (Eastern UP) में भी बारिश (Rain) हो सकती है। अगले 24 घंटे में लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या समेत 46 जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, कौशांबी, हमीरपुर और महोबा समेत 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना (Chance of Heavy Rain) है।
बता दें कि एक तरफ पश्चिमी यूपी (Western UP) में नदियां उफान पर हैं तो वहीं पूर्वी यूपी में बारिश न होने के कारण फसलों के सूखने के खतरा मंडरा रहा है। पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश नहीं होने से धान की फसल (Paddy crop) पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, किसानों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो धान होना मुश्किल हो जाएगा।
- आगरा राज मर्डर केस: अब ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी, आलोक और मोनू यादव गैंग के सोशल मीडिया फॉलोअर्स रडार पर - March 23, 2026
- यूपी के चंदौली में तैनात SDM पति-पत्नी के बीच हाई-प्रोफाइल ड्रामा, ससुर ने दामाद SDM पर दर्ज कराई सनसनीखेज FIR - March 23, 2026
- योगी कैबिनेट के 37 बड़े फैसले: गेहूं पर बढ़ी MSP, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी; जानें योगी सरकार के मास्टर प्लान की 10 बड़ी बातें - March 23, 2026