आगरा: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आगरा प्रवास के दौरान विपक्ष की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश शोर-शराबे से नहीं, बल्कि संवाद और नीतिगत चर्चाओं से चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद कर रहा है।
अर्थव्यवस्था पर दिया करारा जवाब:
विपक्ष द्वारा अर्थव्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक ताकत पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने गर्व से कहा, “भारत 11वीं पायदान से छलांग लगाकर आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही हम तीसरे स्थान पर होंगे।” उन्होंने आत्मनिर्भरता का उदाहरण देते हुए बताया कि जो भारत कभी मोबाइल फोन के लिए विदेशों पर निर्भर था, वह आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है।
बजट 2026-27 की सराहना:
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने हालिया बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि इसमें गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के उत्थान का रोडमैप है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने विकास को गति नहीं दी, जबकि मोदी सरकार ने धारा 370 और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे साहसिक फैसलों से भारत का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है। इस दौरान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026