Kanpur (Uttar pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की हत्या कर दी गई है। इनमें पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) भी शामिल हैं। छह पुलिस वाले बेहद गंभीर हैं।
चौबेपुर थाना क्षेत्र की घटना
जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में दबिश देने पहुंची यूपी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। इस फायरिंग में सीओ बिल्हौर (डीएसपी) समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

थानेदार समेत छह घायल
एसओ बिठूर समेत 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शहीद पुलिसकर्मी
1- देवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर
2- महेश यादव, एसओ शिवराजपुर

3- अनूप कुमार, चौकी इंचार्ज मंधना
4- नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर

5- सुल्तान सिंह, कांस्टेबल थाना चौबेपुर
6- राहुल, कांस्टेबल बिठूर

7- जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर
8- बबलू, कांस्टेबल बिठूर
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- Gamblerina Casino Shakes Up Australia Casino Scene with Daring New Approach - October 23, 2026