राधास्वामी मत (Radhasoami Faith) के प्रवर्तक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज (Soamiji Maharai) और परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (Hazur maharaj) ने इस नश्वर संसार में इस बात के लिए अवतार धारण किया कि जीवों का उद्धार हो सके। उन्होंने जीवों पर अनोखी दया लुटाई, बचन बानी के माध्यम से जीवों को अपने चरनों में खींचा, चेताया और उनका कारज बनाया। उन्होंने गुरुभक्ति और सतगुरु सेवा पर भी विशेष बल दिया और स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक संपूर्ण जगत का उद्धार नहीं होता, धार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, वक्त के गुरु जीवों को चेताते रहेंगे। तब से लेकर आज तक यह सिलसिला जारी है और हजूर महाराज के घर हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा (Hazuri Bhawan, Peepal mandi, Agra) में वर्तमान सतगुरु दादाजी महाराज (Radha Soami guru Dadaji maharaj) जीवों पर अपनी दया फरमा रहे हैं, उनका भाग जगा रहे हैं। दादा जी महाराज (Prof Agam Prasad Mathur former Vice chancellor Agra university) अपने सतसंग (Radhasoami satsang) में नित्य नवीन बचन फरमाते हैं जिससे यह जीव चेते और चरनों में लगे। उन्हीं बचनों में से कुछ अप्रकाशित वचन पुस्तिका ‘दादा की दात’ में जीवों के कल्याण के वास्ते दिए गए हैं। ये वचन न केवल जीवों के प्रीत प्रतीत को बढ़ाएंगे वरन उनका कारज भी बनाएंगे। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं दादाजी महाराज के बचनों की श्रृंखला।
(74)
तरह-तरह के विघ्न परमार्थ में डालने वालों की भी भीड़ कम नहीं है। माया ठगनी है और अपने प्रतिनिधियों को हर जगह छोड़ती है। इसलिए ऐसे लोगों से जो ढोंगी हैं और परमार्थ के नाम पर अपने पांचों अंगों में से किसी से भी फायदा उठाना चाहते हैं, वह संत सतगुरु राधास्वामी दयाल के निहायत दोषी हैं। उनको भारी दंड मिलेगा। संत सतगुरु तो हमेशा अपने जीवों के साथ हैं। राधास्वामी दयाल तो हर ऐसे व्यक्ति मदद करेंगे, ऊंचे स्थान पर पहुंच जाएंगे, जिनके हृदय में सच्ची लगन है अपने जीव का सच्चा उद्धार कराने की। जो लोग माया के पदार्थों की तलाश में रहते हैं, यही घर चाहते हैं, यहीं पर रहना चाहते हैं, वो तीर्थ को जाते हैं सिर्फ उद्देश्य की पूर्ति के लिए, मूर्तियों की पूजा करते हैं तो इच्छापूर्ति के लिए, उनसे कोई सरोकार नहीं है। करोड़ों लोगों में से कितने लोग होंगे जिनके हृदय में सच्ची लाग अपनी मुक्ति की होगी? बहुत थोड़े। ऐसे लोगों के लिए ही स्वामी जी महाराज ने अपने बचन में मंदिर-मूरत का खंडन करके सच्चे सतसंगी या सदमार्ग को मानने वालों के संग की सलाह दी है ताकि इस भरम जाल से बचाया जा सके और इसीलिए सतसंग आम कर दिया। अगर आप सतसंग में आकर भी वही दुनिया की चीज चाहते हैं, दुनिया की मान बड़ाई चाहें, बेटा चाहें, बेटी चाहे और किसी किस्म के दुनिया के सुखों की प्राप्ति की चाह लेकर आते हैं तो वह आप की चाह सही और दुरुस्त नहीं है। पहले चाह अपने उद्धार की जिनको है, उन्हीं को राधास्वामी संगत से लाभ प्राप्त होगा। इसलिए उसके साथ वक्त के गुरु की महिमा रखी गई है कि आप अपनी और बातें भी उनसे कह सकते हैं, उनसे सलाह ले सकते हैं, वो तो हरदम आपकी हर तरह की मदद करने के लिए तैयार हैं।
(73)
बड़भागी वही जीव है जिसने राधास्वामी दयाल की चरन सरन ग्रहण की है और किसी सच्चे प्रेमी से, सच्चे अभ्यासी से, साध गुरु से या भाग से संत सतगुरु मिल गए हैं तो उनसे उपदेश लेकर अंतर्मुख कार्यवाही करना शुरू कर दे, तब उसका काम होगा तत्काल। यहां पर तत्काल टिकट मिल रहा है। आइए और टिकट लीजिए, सफर कीजिए और पहुंचिए। पहुंचाने वाला मौजूद। किसी किस्म का खतरा नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता है कि आपकी गाड़ी किसी स्टेशन पर आकर खड़ी हो जाए। सत्संग बेड़ा है। तरह-तरह की जीव आते हैं और जो कोई भी आता है उसका मुख्य उद्देश्य होता है कि सत्संग करे, बचन सुने, दर्शन करे और इसी तरह से चौरासी लाख योनियों में भटका खाने से छूटे, नरदेही का भागी होवे, अभ्यास करके अभ्यासी बने और फिर उनकी गति प्राप्त करे, एक दिन सतपुरुष राधास्वामी के चरनों में जाकर मिले। इस उद्देश्य को लेकर जो इस भाव और भक्ति के साथ में आता है वो यहां से कोरा नहीं जा सकता।
- AlaWin Casino – Ervaar live blackjack en roulette in Nederland - August 18, 2026
- Felicebet Casino Overgik Vores Forventninger – Vurdering fra Danmark - August 17, 2026
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026