UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अभिताभ बाजपेयी (Abhitabh Bajpai) ने शुक्रवार को अनोखा धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी कार पर नाव रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि, इस पर ट्रैफिक पुलिस ने दो हजार रुपये का चालान कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कार पर नाव रखकर रोड पर निकलने के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ा है।
ऐसे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 2 हजार रुपये का चालान कटा है। दरअसल जलभराव की समस्या को लेकर अमिताभ बाजपेयी जनता को नाव चलाने की सलाह दे रहे थे। इस दौरान विधायक कार पर नाव रखकर जल भराव का विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकले। सरसैया घाट से बड़े चौराहे तक उन्होंने नौका भी चलाई।
इसके बाद सिविल लाइन पर विधायक का चालान हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जगह-जगह जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। कहा कि करोड़ों का बजट पास होता है लेकिन कागजों पर ही सफाई होती है। कई शिकायतों के बाद भी अधिकारी नहीं जाग रहे हैं।
बता दें कि, कानपुर में बीते दो तीन दिनों रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी है। ऐसे में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। अमिताभ बाजपेयी अपनी कार की छत पर नाव रखकर उस पर सवार हो गए।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026