उत्तर-प्रदेश समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-प्रदेश के ज्यादातर हिस्सा में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कई राज्य ऐसे ही भी जहां मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। जिसके देखते हुए उत्तर प्रदेश में लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून दो दिन पहले ही आ गया है। जिसके बाद मुंबई और कई इलाकों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, अब देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून की एंट्री की उम्मीद जतायी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में लोगों को इसके लिए करीब एक हफ्ते का और इंतजार करना होगा। IMD के मॉनसून ट्रैकर के अनुसार, मॉनसून 20 जून को एंट्री करने वाला है। उससे पहले प्री-मॉनसून की कुछ बारिश देखने को मिल सकती है।
20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, प्रदेश में 12 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। 11 और 12 जून को प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
Compiled by up18 news
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026