Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा ब्रज क्षेत्र के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव में 2017 से ज्यादा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत होगी। हम बृज क्षेत्र की सभी 65 सीटें जीतेंगे। इसका कारण यह है कि डबल इंजन की सरकार ने बीमारू राज्य के कलंक से प्रदेश को मुक्ति दिलाई है।
उन्होंने कहा- हमने पिछले 5 सालों में देखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को डबल इंजन के विकास की गाड़ी और सरकार सुनिश्चित करवा रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश के जो नागरिकों के जीवन में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक मुक्ति मिली है। कभी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गुंडों का पर्याय बनी थी। मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ। हर साल कई सौ दंगे होते थे। वर्दी की साख को धूमिल किया जाता था। पुलिस को आजम खान की भैंसे ढूंढने के लिए भेजा जाता था। आज योगी आदित्यनाथ ने दिखाया कानून और वर्दी की ताकत क्या होती है। आप चाहे अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, अन्य माफिया डॉन खुद को कानून से ऊपर मानते थे। आज वो लोग कानून से थर-थर कांपते हैं। यह सच्चाई है और इससे जनता के मन में जो डर था। योगी सरकार ने इस डर को दूर करने का काम किया है। कुख्यात अपराधी, गुंडे, माफिया, गैरकानूनी ढंग से संपत्ति अर्जित करते थे। इनकी 1800 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। संगीन अपराध और हत्या के मामले में कमी आई है। बहने और मां सुरक्षित हैं क्योंकि दुराचारों के मामलों में कमी आई, और यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र जनता की सेवा करना और अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना है।
उन्होंने कहा -कोविड-19 के संकट में किस तरह से प्रदेश की जनता को अपना परिवार समझकर श्री नरेंद्र मोदी, से प्रेरणा लेते हुए श्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया। हम सब जानते हैं किस तरह से लोग कहते थे। यह असंभव है कि हर नागरिक को टीके पहुंचे, इसके बाद भी पूरे देश में यह सुनिश्चित किया गया कि टीके का सुरक्षा कवच हर व्यक्ति को मिले। उत्तर प्रदेश में भी सुनिश्चित किया गया कि हर नागरिक को टीका सही समय पर मिले जिससे उसकी जान की हिफाजत हो। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि नकारात्मक भूमिका विपक्ष ने निभाई, खासकर समाजवादी पार्टी ने और कहा कि यह बीजेपी का टीका है।
गौरव भाटिया ने कहा -किसान हमारे देश की आन बान शान है। हम सब जानते हैं। किस तरह से किसानों की जमीन हड़पने के लिए आज भी आजम खान को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। वह किसानों की जमीन हड़प रहे थे और अखिलेश यादव नौटंकी करते हैं कि मैं अन्न का संकल्प लेता हूं। अखिलेश जी अगर आप अन्न का संकल्प लेते हैं तो आप उन अन्नदाताओं का क्या जवाब देंगे जिनकी जमीन को आपके आजम खान ने हड़पा और उच्च न्यायालय ने उन्हें बेल तक नहीं दी। क्या यह किसानों की तौहीन नहीं है। किसानों के ऊपर 36 हजार करोड़ का ऋण था, जिसे माफ किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने। 86 लाख किसान लाभान्वित हुए । समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई ऋण माफ नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया।
गौरव भाटिया ने बताया – स्वास्थ्य बीमा तो सपा की सरकार में नहीं मिला। वही बीमा भाजपा सरकार ने यूपी के 6करोड़ 51 लाख लोगों को दिया। भाजपा ने 43 लाख लोगों के घर बनवाए। 1 करोड़ 67 लाख गैस कनेक्शन दिए गए और 2 करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाए जिससे यूपी के लाखों परिवार लाभान्वित हुए। सपा ने कितने घर बनवाए? उन्होंने कहा भाजपा ने 4.5 लाख नौकरी दी। साथ ही साथ प्राइवेट इंस्टीट्यूट में भी लोगों को नौकरी मिले, यह सुनिश्चित किया। उत्तर प्रदेश देश की दिशा तय करता है। इस प्रदेश को पूरी तरह से बीमार रखने का काम सपा बसपा ने किया और किसी ने बदलाव लाया तो वह भाजपा सरकार है। यह यूपी की जनता तय करेगी कि उनको यशस्वी मुख्यमंत्री चाहिए, जो दुख के समय में भी उनकी सेवा में समर्पित थे या एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो अपने पूरे परिवार को ही पूरा प्रदेश समझते थे।
गौरव भाटिया ने कहा- इस बार भाजपा को 325 सीटें मिलेंगी और ब्रज क्षेत्र की सभी 65 सीटें भाजपा ही जीत रही है। जेल और बेल वाली पार्टी साफ होगी। इनकी लिस्ट में नाम है नाहिद हसन, जो हिन्दुओं को डराते थे औरपलायन कराते थे। भाजपा ने सपा सरकार के समय पलायन कर गए लोगों की वापसी सम्मानजनक तरीके से सुनिश्चित की है। जनता दंगा वादियों को वापस नहीं आने देगी और भाजपा को पिछली बार से भी ज्यादा सीटें देगी। प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव, नवल तिवारी मीडिया प्रभारी ब्रज क्षेत्र, गुड्डू मैनन आदि मौजूद रहे।
Galwan Valley Clash अदम्य साहस दिखाने पर आगरा के कर्नल अरूपम चक्रबर्ती को वीरता पुरस्कार
- ट्रंप के आगे सरेंडर हुई सरकार…ट्रेड डील विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला, मकर द्वार पर सांसदों का प्रदर्शन - February 12, 2026
- टीवी पत्रकारिता के एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: दूरदर्शन की दिग्गज न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन - February 12, 2026
- यूपी बजट पर छिड़ी ‘जुबानी जंग’: केशव मौर्य बोले- बजट से ‘साइकिल पंचर’, शिवपाल का पलटवार- सिंहासन भी हो जाते हैं पंचर - February 12, 2026