लाइव स्टोरी टाइम
आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत। ‘‘हिन्दी से न्याय‘‘ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान जारी है। इस संबंध में एन0एस0 इण्टर कॉलेज, अमरपुरा, आगरा में अध्यापकों एवं छात्रों की एक सभा हुई। कॉलेज के 500 छात्रों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर समर्थन दिया गया है। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने अध्यक्षता की।
अध्यापकों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए संचालन समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन कर उच्चतम न्यायालय एवं 25 उच्च न्यायालयों में हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में कामकाज शुरू हो। इस सम्बन्ध में न्यायविद् श्री चन्द्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्यक्ष की देशव्यापी मुहिम ‘‘हिन्दी से न्याय‘‘ के तहत समर्थन हस्ताक्षर अभियान जारी है।
डॉ0 नरवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दस लाख लोगों से हस्ताक्षर कराकर समर्थन जुटाया जायेगा। आगरा का लक्ष्य एक लाख का है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों में हिन्दी भाषा में कामकाज से आम नागरिक के लिए न्याय सस्ता हो जायेगा। हिन्दी के चलन से हिन्दी में कानून की पढ़ाई करने वाले नवयुवकों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
सभा में सन्देश शर्मा, सुशील कुमार, संजीव कुमार प्रभात, सुमन शर्मा, अरविन्द सिंह, माया देवी, कीर्ति जैन, आयशा अल्वी, तनीषा जैन आदि ने विचार व्यक्त किये। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026