आगरा। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया ।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल एवं सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज के रक्तकेंद्र में सहयोग करने वाली 45 संस्थाओं तथा निरंतर रक्त दान करने वाले 10 डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।रक्त केंद्र को इस वर्ष लगभग दो 12600 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ तथा रक्त केंद्र द्वारा 40% मरीजों को बिना डोनर के रक्त दिया गया।
ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष डा० नीतू चौहान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने रक्त दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के साथ ज़्यादा से ज़्यादा रक्त दान शिविर लगाने तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता करने की अपील की।
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। समाज के एक जागरुक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमे रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. केएस दिनकर, डॉ. विकास गुप्ता , डॉ. अंकुश गुप्ता , डॉ. अखिल प्रताप सिंह ,डॉ. सलोनी सिंह बघेल, डॉ. पंकज कुमार , डॉ. मधु नायक , डॉ. अजीत चाहर, डॉ. अंकुर गोयल ,डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. सपना गोयल को रक्त दान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह व संकाय सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।
- लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर IT का छापा: 50 अफसरों की टीम कर रही छानबीन, भारी पुलिस बल तैनात - February 25, 2026
- शंकराचार्य विवाद में उग्र हुए मथुरा के संत: फलाहारी महाराज का ऐलान— “आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले को 21 लाख का इनाम” - February 25, 2026
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026