आगरा:- उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में माताओं व बहनों तथा उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री के लिए 8, 9 और 10 अगस्त 2025 को नगरीय परिवहन की बसों की सेवा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इसी क्रम मे नगर निगम द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा ने एक बार फिर माताओं व बहनों के लिए संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय दिया है।
आगरा शहर में चल रही इन आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बसों ने अपने स्वच्छ, सुरक्षित और समयनिष्ठ संचालन से पहले ही यात्रियों का दिल जीत लिया है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए बसों में आरक्षित सीटें, CCTV कैमरे, परिचालक, एसी और पैनिक बटन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो और आज हम गर्व से कह सकते है कि हम प्रत्येक त्यौहार में आप के साथ है।
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि आगरा शहर में नगरीय बस सेवा में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है जिसके संचालन के और बेहतर बनाने को लिए कम्पासी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन निर्देशक कृष्णा कुमार सिंह जी के द्वारा एमजी रोड पर औचक निरक्षन किया गया और आम लोगो से इलैक्ट्रिक बस सेवा के बारे में जाना और इलैक्ट्रिक बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया।
जिसके संचालन में प्रबंधक सतेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम के साथ साथ, ग्रीन सेल मोबिलिटी के सौरव पांडे, अंभिकेश, योगेश, सुशील मिश्रा, अनिल तथा कम्पासी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस हेड आशुतोष वर्मा उनकी टीम नवीन, योगेंद्र, शैलेश, राकेश, चिराग, अंकुर, विनोद और ड्राइवर आदि लोग ने अपना पूरा योगदान दिया।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- अयोध्या दीपोत्सव पर सीएम योगी की देशवासियों से अपील: “जब राम जन्मभूमि पर जलें दीप, तब अपने घर-आंगन को भी करें रोशन” - November 7, 2026
- Agra में 200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 10 मरीजों की आँखों का ऑपरेशन भी होगा - November 7, 2026
- भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की विरासत को ध्वस्त करने का आरोप: वाराणसी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश— “भाजपा नफरत की आग में देश का नुकसान कर रही” - November 7, 2026