[ad_1]
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि देश के मारियुपोल शहर का अब कोई “अस्तित्व” नहीं बचा है. दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह वाले इस अहम शहर पर बीते दो महीने से रूस के हमले जारी हैं. अब ये शहर पूरी तरह तबाह हो गया है.
विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सीबीएस के कार्यक्रम फ़ेस ऑफ़ द नेशन में कहा कि रूस के सैनिकों ने “किसी भी कीमत पर शहर का नामोनिशान मिटाने की ठान ली है.”
दूसरी ओर यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस की गोलाबारी और हवाई हमले यूक्रेन के हर शहर में जारी हैं.
रविवार को यूक्रेन के सैनिकों ने मारियुपोल में रूस के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. शहर के अधिकारियों का कहना है कि रूस सोमवार से मारियुपोल शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित करने की योजना बना रहा है.
ख़ारकीएव में हुई गोलाबारी में कथित तौर पर पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं.
ओडेसा पोर्ट के पास मायकोलाइव के गवर्नर ने बताया है कि यहां लगातार रॉकेट दाग़े जा रहे हैं.
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026