आगरा। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन हादसे के शोक में आज पूरा आगरा शहर भी भावुक दिखा। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा किला परिसर में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
यह आयोजन मूलतः भरतपुर के महाराजा सूरजमल विजय दिवस के उपलक्ष्य में निर्धारित था, जिसे राष्ट्रीय शोक की भावना के मद्देनज़र स्थगित कर दिया गया। मंत्री जयवीर सिंह ने दो मिनट का मौन धारण कर विमान हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समय दुख की गहरी छाया से भरा है और उत्तर प्रदेश सरकार व आगरा की जनता शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
शोकसभा में विधायक जीएस धर्मेश, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजा अरिदमन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, प्रशिक्षु आईएएस व जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) अजय नारायण सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, डीजीसी अशोक कुमार चौबे, राकेश चौहान समेत शहर के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
जयवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, पूरे देश की आत्मा पर गहरा घाव है। जो लोग नहीं रहे, वे हमारे अपने थे। हम उनके परिवारों की पीड़ा को महसूस करते हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
शोक सभा मे अखिल भारतीय जाट महासभा जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर,मेघराज सिंह सोलंकी, जिलामहामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर,मोहन सिंह चाहर, जिलाउपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा व सत्यवीर सिंह रावत, जी डी चाहर, चौ ओमप्रकाश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी,महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी , कुशलपाल नादऊ,तोरन सिंह चाहर,जिला मंत्री जितेन्द्र चाहर, विनीत छौंकर, भरतपुर से चौ नेम सिंह फौजदार व नृपत सिंह, बीकानेर से गोवर्धन सिंह, टूण्डला से दीपक चौधरी,हाथरस से प्रमेन्द्र गावर, मथुरा से राजेश चौधरी के सा भी बङी संख्या में लोग मुख्य रूप से उपस्थिति रहे ।
एमएलसी विजय शिवहरे ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि
गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत दुखद है। इस विमान दुर्घटना में जिन मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें हम नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे।
श्री शिवहरे ने हादसे में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। ऐसे कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026